नर्सिंग सप्ताह में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं को किया गया सम्मानित
सुलतानपुर 12 मई (आरएनएस )र। केएनआईएमटी के नर्सिंग विभाग में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत निदेशक डा. महेश प्रसाद और प्रशासक राजेश कुमार दूबे द्वारा मां सरस्वती, फ्लोरेंस नाइटिंगल और संस्थान के संस्थापक बाबू केदार नाथ सिंह की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गयी। शिव स्तुती जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा ईशी पाण्डेय ने प्रस्तुत किया।
कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी, फरीदीपुर कैंपस में मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया। डा. महेश प्रसाद ने कहा कि हेल्थ केयर सिस्टम में नर्स की भूमिका अहम होती है। नर्स निस्वार्थ भाव से सेवा करती हैं। नर्स मरीजों की सेवा एक ‘मांÓ के रुप में करती है। उन्होंने कहा कि एक नर्स डेडिकेशन, प्राइजलेस और एफर्टलेस के साथ काम करती हैं जिसे और कोई नहीं कर सकता है। इसके बाद नर्सिंग संकाय के प्रधायापिकाओं एवं छात्राओं द्वारा ‘हमारी नर्सें, हमारा भविष्यÓ थीम को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना यादव ने किया। नर्सिंग सप्ताह में आयोजित पोस्टर मेकिंग एण्ड प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में जीएनएम तृतीय वर्ष की आर्या मौर्या प्रथम रहीं। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जीएनएम तृतीय वर्ष की मानषी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। मेंहदी प्रतियोगिता में जीएनएम प्रथम वर्ष की अनुराधा को प्रथम स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता में जीएनएम तृतीय वर्ष की शिवानी गुप्ता अव्वल रहीं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को डायरेक्टर डा. महेश प्रसाद व प्रशासक राजेश दूबे ने स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन पर निदेशक डा. महेश प्रसाद और प्रशासक राजेश दूबे द्वारा कार्यक्रम के कुशल आयोजन पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रशिक्षिकाएं आंचल मिश्रा, चन्द्रावती दूबे, सुरभी सिंह, प्रांजलि देवी, खुशबू, हीना परवीन, आर्या त्रिपाठी, दिव्यांशी शुक्ला, ऋचा सिंह, निधि जायसवाल, विभा यादव, मृदुला पांडेय, तारा देवी, आदि मौजूद रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

