सुलतानपुर 12 मई (आरएनएस )। भारत सरकार द्वारा संचालित ‘जनगणना-2027Ó अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस कार्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को डिजिटल माध्यम से स्व-गणना के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अभियान का शुभारंभ पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा किया जा चुका है। इसी क्रम में पुलिस विभाग ने भी जनसहभागिता बढ़ाने के लिए पहल करते हुए लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम में एडीएम व तकनीकी टीम की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक चारू निगम तथा अपर पुलिस अधीक्षक ने आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर स्वयं अपना विवरण दर्ज किया।
अधिकारियों ने बताया कि ‘स्व-गणनाÓ प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और समय बचाने वाली है। नागरिक अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी सत्यापन कर पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद परिवार संबंधी जानकारी भरने के साथ डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित कर प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन पूरा होने के बाद नागरिकों को एक एसई आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। प्रगणक के घर आने पर केवल इस आईडी को दिखाकर विवरण की पुष्टि की जा सकेगी। पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेकर जनगणना-2027 अभियान को सफल बनाएं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

