जौनपुर 12 मई (आरएनएस )। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी के तत्वाधान में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर सुशील कुमार अग्रहरी ने पौष्टिक आहार किट दिए जाने के मेडिकल और सामाजिक परिवेश को मरीज को गोद दिए जाने की प्रक्रिया और उद्देश्य को विस्तार पूर्वक बताया। राजीव कुमार श्रीवास्तव एस.टी.एल.एस. ने बताया कि मरीज को टीवी का इलाज पूरा लेना चाहिए। डी.आर. टी.बी. के मरीज परिवार के सदस्यों को लक्षण होने पर टीवी की जांच करानी चाहिए। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉक्टर सुबाष सिंह ने बताया कि यह टी.बी. के लक्षण 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी आना, दो हफ्ते से अधिक बुखार आना, बलगम कफ में खून आना, वजन कम होना, भूख कम लगना, रात में पसीना आना, यह सब लक्षण टीवी के हैं जिसकी जांच नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क कराया जा सकता है।संस्था अध्यक्ष प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति ने कहा कि टीवी हवा के द्वारा फैलती है फेफड़ों की टी.बी. से पीडि़त मरीज के खांसने थूकने से टीवी के जीवाणु हवा के साथ-साथ दूसरे व्यक्ति के सांस लेने पर उसके शरीर के अंदर तक पहुंचकर बीमारी फैला सकते हैं। टीवी हॉस्पिटल के . नवीन सिंह प्रवक्ता प्रदीप सिंह सोमरू राम प्रजापति ठाकुर प्रसाद राय सागर श्रीवास्तव अतुल धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव बबलू अमन श्रीवास्तव अनिल कुमार गुप्ता संगीता देवी रामचंद्र शुभम यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे। संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

