जौनपुर 12 मई (आरएनएस )। पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 125 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुस श्रीवास्तव ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल की मदद से जिले में अब तक कुल 1640 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को लौटाए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ 28 लाख रुपये है। बरामद किए गए मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और राजस्थान समेत कई राज्यों से रिकवर किए गए हैं। ये मोबाइल फोन जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़ और भदोही जैसे अन्य जिलों से भी मिले हैं। कुछ फोन दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान जैसे अन्य राज्यों से भी बरामद किए गए हैं।बरामद किए गए मोबाइलों में वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया और सैमसंग जैसी प्रमुख कंपनियों के फोन शामिल हैं।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें, ताकि जल्द कार्रवाई की जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

