जौनपुर 12 मई (आरएनएस )। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 मई तक बढ़ा दी गई है। छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।इन पाठ्यक्रमों में बीएड, एमएड, बीपीएड, एलएलबी, एलएलएम, बीएससी एजी और एमएससी एजी शामिल हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित की गई है। यह विस्तार सम सेमेस्टर के सत्र 2025-26 में प्रवेशित संस्थागत एवं कैरी फॉरवर्ड छात्र-छात्राओं के लिए है।परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है। यह तिथि विस्तार विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर जनपद के महाविद्यालयों के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के लिए भी लागू होगा। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने और उनके सत्यापन की अंतिम तिथि 13 मई है, जबकि परीक्षा शुल्क 14 मई तक जमा किया जा सकेगा। इन सभी पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

