जौनपुर 12 मई (आरएनएस )। जिले में अवैध नशे के कारोबार को लेकर एक वायरल वीडियो ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति खुलेआम क्षेत्र में गांजे की बिक्री होने का दावा करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, उसने पुलिस और आबकारी विभाग के कुछ कर्मियों की कथित मिलीभगत का आरोप भी लगाया है। शहर में कई स्थानों पर खुलेआम गांजे की बिक्री होने का दावा करने वाले व्यक्ति का नाम सुजीत उर्फ गणजर लाइन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेश्वरपुर चैराहा स्थित का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक वायरल वीडियो लाइन बाजार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि यदि वीडियो में लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो यह कानून-व्यवस्था के लिए बेहद गंभीर चुनौती है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

