भोपाल 12 मई (आरएनएस)। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र के भैंसाखेड़ी निवासी 23 साल के राकेश मेहरा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह एक अस्पताल में अटेंडर का काम करता था।
पुलिस के अनुसार राकेश ने सोमवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

