विकासनगर,12 मई (आरएनएस)।चकराता वन प्रभाग के बाबर रेंज अंतर्गत दारागाड़ बीट स्थित निमगा गांव में भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से आसपास के क्षेत्रों में भालू को देखा गया है, जिससे लोग खेतों और जंगलों में जाने से कतराने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वन विभाग की टीम ने स्थिति पर नजर रखनी शुरू कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

