विकासनगर,12 मई (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य ग्रैपलिंग चैंपियनशिप 2026 में शिवालिक एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उन्होंने नौ स्वर्ण पदक सहित कुल 15 पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि ने न केवल छात्रों की मेहनत और लगन को साबित किया बल्कि खेल जगत में उनकी प्रतिभा को भी उजागर किया।विद्यालय प्रबंधन और प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करेगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों ने साबित किया कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

