विकासनगर,12 मई (आरएनएस)। उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में यूरोलॉजिस्ट की कमी से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूरोलॉजिकल बीमारियों से ग्रसित लोगों को मजबूरन निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर देहरादून के बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। ग्रामीण और स्थानीय लोग कई बार सरकार से यहां विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। धरातल पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से मरीजों की समस्याएं बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय अस्पताल में विशेषज्ञ उपलब्ध होने से उन्हें समय पर इलाज मिल सकेगा और आर्थिक बोझ भी कम होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

