हरिद्वार,12 मई (आरएनएस)। रोडवेज की 23 बस में 850 यात्री चारधाम यात्रा के लिए गए। यह अभी तक की सर्वाधिक बड़ी संख्या है। जब से यात्रा शुरू हुई और रोडवेज ने यात्रा में बस लगाई है तब से लेकर अभी तक सबसे अधिक यात्री सोमवार को गए। सहायक महा प्रबंधक विशाल चंद्रा ने बताया कि दिनों दिन रोडवेज की बसों से भी यात्री बढ़चढकर यात्रा कर रहा है। सोमवार को 19 बस सोनप्रयाग (केदारनाथ), 2 बद्रीनाथ, 1 गंगोत्री और 1 ओली भेजी गई है। यात्रा को सफल और सुगम बनाने के लिए रोडवेज भी योगदान कर रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

