देहरादून,12 मई (आरएनएस)। कैंट विधायक सविता कपूर ने मंगलवार को अपने कार्यालय में वार्ड 31 कौलागढ़ शांतिविहार के निवासियों की जनसमस्याएं सुनीं। क्षेत्रवासियों ने विधायक को मूलभूत सुविधाओं और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के त्वरित और संवेदनशील निराकरण के निर्देश दिए। सविता कपूर ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए वह निरंतर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि शांतिविहार की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द दूर किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

