देहरादून,12 मई (आरएनएस)। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने सोमवार शाम को 614 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि संगम पुत्र राजू नाथ निवासी सपेरा बस्ती, रिस्पना पुल को राजीवनगर पुल के नीचे से गिरफ्तार कर गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

