देहरादून,12 मई (आरएनएस)। प्रेम नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में मंगलवार को सुख समृद्धि की कामना के साथ भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर के पुजारी के सानिध्य में भक्तों ने प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना कर हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना कर बेसन के लड्डू व बूंदी का भोग लगाया। राम नाम के पाठ के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। हनुमान जी की आरती के साथ जय बजरंगबली का गुण ज्ञान किया। मंदिर में आए भक्तों ने हनुमान जी का आशीर्वाद लिया व सभी को प्रसाद बांटा गया। मौके पर प्रधान सुभाष मांकिन, बलविंदर मैंनी, रवि भाटिया, विक्की खन्ना, भूषण भाटिया, राजेश भाटिया, फकीरचंद, गुलशन मांकिन, विनोद कुमार, संजय भाटिया, शिवानी भाटिया, अवतार कृष्ण आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

