देहरादून,12 मई (आरएनएस)। लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पंजाब विधानसभा के दो बार अध्यक्ष रह चुके चरंजीत सिंह अटवाल ने मंगलवार को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आयोग की ओर से उनका शॉल और बुके भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक में अटवाल ने अपने सार्वजनिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए समाज और देश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को “वन नेशन-वन टैक्सेशन” और “वन नेशन-वन इलेक्शन” की तर्ज पर “वन नेशन-इक्वल एजुकेशन” का सुझाव दिया है, ताकि देश के गरीब बच्चों को भी समान और बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके।राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि देश की एक महान विभूति का आयोग कार्यालय आगमन सभी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इस अवसर पर आयोग सदस्य राकेश पार्चा, राज्य निगरानी समिति के सदस्य राजेश राजोरिया, श्रमिक नेता विशाल बिरला सहित मदन वाल्मीकि, रामकुमार, मनोज कुमार, विनोद घाघट, मनीष राजोरिया, विक्रम टांक और संयम कुमार मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

