देहरादून,12 मई (आरएनएस)। मयूर विहार कल्याण समिति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम ने मंगलवार को मयूर विहार क्षेत्र से तीन बेसहारा पशुओं का रेस्क्यू किया। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से क्षेत्र में घूम रहे पशुओं के कारण हो रही दिक्कतों की शिकायत की थी, जिस पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मयूर विहार कल्याण समिति ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए नगर निगम देहरादून और डॉ. वरुण अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समय पर की गई कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

