नई टिहरी,12 मई (आरएनएस)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में पहले दिन एम कॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा प्रभारी डॉ़ राजपाल रावत ने बताया के पहले दिन एम कॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में परीक्षार्थी शत प्रतिशत उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो़ प्रणीता नंद ने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू संचालन हेतु देव सुमन उत्तराखंड विवि के निर्देश पर महाविद्यालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। इस मौके पर नताशा, डॉ़ आराधना सक्सेना, डॉ़ रंजीता जौहरी, डॉ़ जितेंद्र नौटियाल, डॉ़ मनोज फोंदणी, डॉ़ केके बिष्ट, शिशुपाल, रमेश पुंडीर, अनूप नेगी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

