चमोली,12 मई (आरएनएस)। जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल प्रशासन ने केक काटकर एक-दूसरे को नर्स दिवस की शुभकामनाएं दी।अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस फ्लोरेंस नाइटेंगेल की जयंती पर मनाया जाता है। सभी ने उनके मार्गदर्शन पर चलते हुए सभी मरीजों के साथ सेवाभाव के साथ काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ का काम चिकित्सा क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण रहता है। उन्होंने सभी नर्सिंग स्टाफ से अपने काम को सेवा भाव के साथ करने की अपील की। इस दौरान ईएनटी सर्जन डॉ. दिग्विजय, मैट्रन प्रेमा कुमारी, आई सर्जन स्वामी शर्मा, नर्सिंग अधिकारी विमला, रमेश कुमार, दीपा शाह, एल्वीना, सहित सभी नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

