चमोली,12 मई (आरएनएस)। बदरीनाथ धाम की यात्रा बढऩे पर नगर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आईटीबीपी के जवान भी पुलिस के साथ यातायात को व्यवस्थित करने में जुट गए । नगर में यात्रा के दौरान वन वे व्यवस्था लागू रहती है। बदरीनाथ धाम जाने वाले वाहन मारवाड़ी चौक से नृसिंह मंदिर होते हुए बदरीनाथ के लिए निकलते हैं, वहीं वापस आने वाले वाहन मुख्य बाजार से होकर आते हैं। ट्रैफिक नियमों का सही से अनुपालन करवाने के लिए आईटीबीपी के जवानों को भी तैनात किया गया है। मारवाड़ी चौक और बदरीनाथ स्टैंड के आसपास आईटीबीपी के जवान यातायात व्यवस्था को भी संभाल रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

