चमोली,12 मई (आरएनएस)। क्षेत्र में रसोई गैस संकट कम नहीं हो रहा है जबकि सबंधित इंडेन गैस एजेंसी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडर वितरित कर रही है। इसके बाद भी लोग एजेंसी गोदाम में सुबह से सिलिंडर के लिए लाइन लगा रहे हैं। मंगलवार को भी इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर उपभोक्ताओं और सिलिंडर की लंबी लाइन लग गई हालांकि बाद में इंडेन गैस एजेंसी के कर्मियों ने उपभोक्ताओं को सिलिंडर भी दिए। प्रबंधक रजनी थपलियाल ने कहा कि सभी क्षेत्रों मेंं सिलिंडर वितरित करने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

