चमोली,12 मई (आरएनएस)। क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से लावारिस पशुओं के कारण किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं। इससे परेशान किसान अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए रातभर खेतों में पहरा देने को मजबूर हो गए। गांव में घूम रहे घोड़े, खच्चर और लावारिस गाय लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण अजय कुमार, आराधना ने बताया कि पशु दिन-रात खेतों में घुसकर फसलें चर रहे हैं जिन्हें भगाने के लिए रात को खेतों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधान सोहन लाल और अन्य ग्रामवासियों से इस समस्या के शीघ्र समाधान की अपील की। आराधना ने सुझाव दिया कि आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला या सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

