चमोली,12 मई (आरएनएस)। श्री उमा माहेश्वर आश्रम ट्रस्ट के ऊपर जंगल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी जिससे कई हेक्टेयर वन संपदा जल गई। आश्रम के साधु-संतों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आश्रम के महंत ऐश्वर्य नाथ महाराज ने बताया कि दोपहर बाद अचानक आग लगी और तेजी से धुआं उठने लगा। आग की सूचना मिलते ही नंदप्रयाग रेंज की वन क्षेत्राधिकारी आरती पंवार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के त्वरित प्रयासों से कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

