चमोली,12 मई (आरएनएस)। जनपद में संचालित हो रहे सोलर प्लांट संचालकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। प्लांट संचालकों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता पर सहयोग न करने और उद्यमियों को आर्थिक और मानसिक रुप से क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया। प्लांट संचालकों ने कार्यकारिणी का गठन भी किया जिसमें सुरेंद्र सिंह फरस्वाण को अध्यक्ष, कमलेश गौड़ को सचिव, विमल शाह व सुलप सिंंह रावत को उपाध्यक्ष और वीरेंद्र सिंह रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार का कहना है कि सोलर प्लांट से उत्पादित बिजली का पेमेंट किया जा रहा है साथ ही उन्होंने प्लांट संचालकों की ओर से लगाए आरोपों को निराधार बताया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

