चमोली,12 मई (आरएनएस)। मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख संगठन की बैठक आयोजित हुई। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में जिले के नौ प्रमुखों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वसहमति से ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी को प्रमुख संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया। ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी ने बताया कि बैठक में पंचायतों और विकास कार्यों से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रदेश स्तरीय चुनावों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर प्रमुख गणेश चंदोला, तेजपाल रावत, प्रवीण पुरोहित, हिमा नेगी, विनीता देवी, राजी देवी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

