चमोली,12 मई (आरएनएस)। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स(सीआईटीयू) शाखा चमोली के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते हुए केंद्र सरकार की ओर से व्यापारिक प्रतिष्ठानों, लघु व कुटीर उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों के लिए बनाए गए चार श्रम कानूनों को राज्य की समवर्ती सूची में शामिल करने की मांग की। सीआईटीयू के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी और सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न वाणिज्यिक और अन्य अर्ध सरकारी संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों की प्रतिमाह न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपये की जानी चाहिए थी लेकिन राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2024 से इस दिशा में किसी भी प्रकार का प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से श्रमिकों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

