चमोली,12 मई (आरएनएस)। मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी परीक्षा में छूट देने की प्रमुख मांग की। गैरसैंण के राजेंद्र वर्मा ने बताया कि वित्त विभाग के शासनादेश के अनुसार 4600 ग्रेड वेतन मान प्राप्त शिक्षकों को 17140 रुपये का लाभ देने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों ने वेतन विसंगतियों को सही करने की अपील की। अंतरजनपदीय स्थानांतरण की समस्या का निराकरण भी ज्ञापन में शामिल था। संगठन ने अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

