चमोली,12 मई (आरएनएस)। बदरीनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस, एटीएस व 7 असम एटीएस ने धाम में संयुक्त रूप से सुरक्षा अभियान चलाया। विभिन्न जगहों पर चेकिंग की गई और हर संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी रखी गई। धाम में सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, त्वरित रिस्पांस व किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारी को लेकर संयुक्त रूप से निरीक्षण व चेकिंग अभियान चलाया गया। अस्पताल परिसर, होटल, पार्किंग, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की गई। धाम के प्रवेश बिंदु देव दर्शनीबैरियर पर हर वाहन को चेक किया और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी गई। प्रथम गांव माणा तक सुरक्षा बलों ने गश्त की। सुरक्षा बलों ने श्रद्धालुओं के साथ संवाद करते हुए सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी दी। स्थानीय लोगों और व्यापारियों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

