रुद्रप्रयाग,12 मई (आरएनएस)। एक 20 वर्षीय युवती 19 वर्षीय युवक के घर पहुंची और शादी के लिए दबाव बनाने लगी। सूचना पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन और जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों और उनके परिजनों की काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान युवती को बिना शादी की उम्र के शादी करने से जुड़े कानूनी और सामाजिक पहलुओं की जानकारी दी गई। बाद में दोनों पक्षों की सहमति के बाद युवती को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। टीम में वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, बाल कल्याण समिति की सदस्य ममता शैली, गीता मलासी, दलवीर सिंह रावत तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक सुरेंद्र सिंह रावत शामिल थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

