रुद्रप्रयाग,12 मई (आरएनएस)। श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 21 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं और मंदिर समिति ने यात्रा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि 17 मई को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव मूर्ति ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह से बाहर आकर मंदिर स्थित सभामंडप में विराजमान होगी। 19 मई को डोली सुबह ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से प्रस्थान करेगी और रात्रि विश्राम के लिए राकेश्वरी मंदिर पहुंचेगी। 20 मई को डोली रांसी से रवाना होकर गौंडार पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा। मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि 21 मई को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली गौंडार से सुबह प्रस्थान करेगी। इसके बाद कर्क लग्न में विधि-विधान के साथ मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

