रुद्रप्रयाग,12 मई (आरएनएस)। केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस ने गौरीकुंड क्षेत्र में मंदाकिनी नदी तट पर जोखिम भरे और असुरक्षित स्थानों पर स्नान कर रहे यात्रियों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर भेजा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से वे तेज बहाव वाली नदी, गहरे जल क्षेत्र और प्रतिबंधित स्थानों पर स्नान करने से बचने की अपील की। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गौरीकुंड स्थित तप्त कुंड में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग स्नान की व्यवस्था के साथ चेंजिंग रूम भी उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने यात्रियों से मंदाकिनी नदी की स्वच्छता बनाए रखने, नदी में प्लास्टिक, बोतलें और अन्य कूड़ा-कचरा न डालने की अपील की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

