रुद्रप्रयाग,12 मई (आरएनएस)। क्षेत्र पंचायत मंदाकिनी अगस्त्यमुनि की बैठक 20 मई को सुबह 11 बजे से विकास खंड सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक क्षेत्र पंचायत प्रमुख की अध्यक्षता में होगी। खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि गत बैठक में विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा कर चर्चा की जाएगी। खंड विकास अधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधि से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर जानकारी के साथ प्रतिभाग करने की अपील की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

