रुद्रप्रयाग,12 मई (आरएनएस)। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो चौपहिया वाहन को सीज कर दिया। पुलिस ने एक हरियाणा नंबर के चौपहिया वाहन को रोका जिसमें अवैध रूप से पुलिस की नीली-लाल लाइट, हूटर और एस्कॉर्ट के साथ पुलिस का चिह्न लगा हुआ था। जांच में पाया गया कि वाहन चालक टोल टैक्स से बचने और अन्य यात्रियों पर प्रभाव जमाने के लिए पुलिस पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा था। एसएचओ सोनप्रयाग राकेंद्र कठैत ने बताया कि जांच के बाद वाहन सीज कर दिया है। एक अन्य मामले में राजस्थान नंबर का चौपहिया वाहन चालक शराब के नशे में मिला। उसका वाहन सीज कर दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

