बागेश्वर,13 मई (आरएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विद्यार्थियों से कथित अवैध शुल्क वसूली के विरोध में विश्वविद्यालय प्रशासन और परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि छात्रों से 500 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों में रोष है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर अतिरिक्त बोझ डालना अन्यायपूर्ण है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शुल्क वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि वसूली बंद नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान प्रेम दानू, राहुल कुमार, धीरज, सुशांत समेत कई छात्र मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

