बागेश्वर,13 मई (आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के दो युवा नेताओं को न्यायालय से नोटिस जारी होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यूकेडी नेताओं ने राज्य सरकार पर दमनात्मक कार्रवाई के आरोप लगाए। यूकेडी नेताओं ने कहा कि पार्टी के बढ़ते जनाधार से सरकार घबराई हुई है और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को यूकेडी लगातार मजबूती से उठा रही है, जिससे युवाओं और आम जनता का समर्थन पार्टी को मिल रहा है। केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष वरुण चंदोला ने कहा कि पार्टी किसी भी दबाव से डरने वाली नहीं है और आगामी चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। प्रेस वार्ता में हीरा बल्लभ भट्ट, भुवन कांडपाल, मनोज चौहान, संजय कुमार, गोपाल कार्की और पंकज भट्ट मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

