रुद्रपुर,13 मई (आरएनएस)। जयनगर में (एसबीआई) की नई शाखा का बुधवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। इस शाखा का उद्घाटन आंचलिक कार्यालय रुद्रपुर के क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजीव कुमार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में संजीव कुमार ने कहा कि नई शाखा खुलने से जयनगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। इससे किसानों, छोटे व्यापारियों, महिलाओं और पेंशनभोगियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों और पेंशनभोगियों के लिए बैंक कई लाभकारी योजनाएं संचालित कर रहा है। वहीं युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाएगा, ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे। शाखा प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि बैंक समय-समय पर जागरूकता शिविर आयोजित करेगा। इन शिविरों में ग्राहकों को साइबर फ्रॉड से बचाव और डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी जाएगी। यहां दिनेशपुर शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार, निरुपम शर्मा, नरेंद्र ऊके, धीरज कुमार, सोनी मेहरा, ज्योति कुमारी आदि रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

