भोपाल 13 मई (आरएनएस)।कोलार इलाके में रहने वाली महिला के खाते से साइबर ठग ने करीब सवार चार लाख रुपए ठगी कर ली। आरोपी ने बैंक खाते की केवायसी करने के लिए एक एपीके फाइल भेजी थी। इस फाइल की लिंक पर फार्म पर भरने के बाद खाते से रकम निकल गई। पीडि़ता की ओर से थाने में शिकायती आवेदन दिया गया। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
पुलिस के अनुसार सी-सेक्टर सर्वधर्म कॉलोनी में रहने वाली सोनाली साहू प्राइवेट जॉब करती है। उनका बैंक खाता यूनियन बैंक में है। गत 17 अप्रैल को उनके खाते से ट्रांजेक्शन नहीं हो पा रहा था। बहुत कोशिश के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी बीच उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया। जिसमें लिखा गया था कि आपके खाते का केवायसी करना अनिवार्य है।

