तुमकुर,27 जून(आरएनएस)। कर्नाटक के तुमकुर जिले में शनिवार को हुए एक कार ब्लास्ट में एक शख्स जिंदा जल गया. मामला जिले के शिरा तालुक में जोगीहल्ली के पास नेशनल हाईवे 48 की बताई जा रही है.
मरने वाले की पहचान बेंगलुरु के रहने वाले 30 साल के नागेंद्र के तौर पर हुई है, जो हादसे के दौरान कार में मौजूद था. खबर के मुताबिक, नागेंद्र ने कार में बैठी लड़की को चाकू से वार किया था, जिसके बाद ड्राइवर ने तुरंत कार रोक दी.
बाद में, लड़की और कार ड्राइवर बाहर आए और उसी समय कार में तेज धमाका हो गया. इस धमाके में युवती और कार ड्राइवर बाल-बाल बच गए. हालांकि, युवती इस घटना में घायल हो गई. उसे तुमकुर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लड़की के माता-पिता ने जयनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि नागेंद्र ने उनकी बेटी को किडनैप कर लिया है. कार ड्राइवर प्रवीण ने बताया कि, नागेंद्र ने बेंगलुरु से अंकोला के लिए कार बुक की थी. उसके बाद लड़का और लड़की कार में बैठ गए. ड्राइवर ने बताया कि, उसे बेंगलुरु से पीएसआई का फोन आया. उन्होंने फोन लड़के को दिया. इसी समय, युवक ने युवती पर चाकू से वार कर दिया.
कार ड्राइवर ने बताया कि, चाकू से वार करने के दौरान लड़की चिल्लाई और कहा कि, युवक के पास बम है. उसने बताया कि, लड़के ने उसे बहुत टॉर्चर किया है. उसके बाद ड्राइवर ने तुरंत कार रोक दी.
खबर के मुताबिक, नेशनल हाईवे 48 पर कार में धमाका होने के बाद उसमे आग लग गई. इस धमाके के कारण हाईवे पर एक किलोमीटर से ज्यादा लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

