रायपुर, 14 मई (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में पारिवारिक विवाद के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उरला थाना क्षेत्र में जीजा ने अपने साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
उरला पुलिस के अनुसार, मजदूर नगर सरोरा निवासी प्रकाश साहू (49) ने अपने साले गिरधर गोपाल साहू (31) पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरधर शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज करता था, जिससे प्रकाश काफी परेशान था। बताया गया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे सरोरा रिंग रोड स्थित साहू पान ठेले के पास गिरधर नशे की हालत में फिर गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर प्रकाश ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गिरधर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद उरला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने भुवन लाल की रिपोर्ट पर आरोपी प्रकाश साहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

