जांजगीर-चांपा, 14 मई (आरएनएस)। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भवंतरा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह उस समय सामने आई, जब निर्माणाधीन मकान पर काम करने पहुंचे एक मिस्त्री ने चारों को खाट पर बेसुध हालत में पड़ा देखा।
मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे और वहीं अस्थायी रूप से रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही गांव के सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक संदेही व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो मृतकों का रिश्तेदार बताया जा रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल चारों की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

