सूरजपुर, 14 मई (आरएनएस)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्री स्थित एक बंद राइस मिल के गोदाम में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, बंद पड़े गोदाम से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। बताया जा रहा है कि पिछले 3 से 4 महीनों के भीतर यह दूसरी बार है जब इसी गोदाम में आग लगी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोदाम में किस सामग्री में आग लगी और इससे कितना नुकसान हुआ है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

