भिलाई, 14 मई (आरएनएस)। कुम्हारी थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करी नेटवर्क का खुलासा करते हुए झारखंड के गुमला जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ अफीम की खरीदी-बिक्री और तस्करी की सूचना मिलने पर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी राजकेश्वर साहू (32 वर्ष) निवासी ग्राम लांजी चौकी, थाना गुमला, जिला गुमला (झारखंड) से पूछताछ की गई और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। जांच में अंतरराज्यीय स्तर पर अफीम की सप्लाई और बिक्री नेटवर्क का खुलासा हुआ। मोबाइल कॉल डिटेल, आपसी संपर्क और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर पुलिस ने पाया कि झारखंड से अवैध अफीम लाकर दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों में खपाई जा रही थी।
मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू (32 वर्ष), निवासी ग्राम लांजी हुडराटोली, थाना गुमला, जिला गुमला (झारखंड) को भी गिरफ्तार किया गया है। कुम्हारी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 18 (ख), 27 (क) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

