अजय दीक्षित
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, असम में कांग्रेस, पश्चिमी बंगाल में तृणमूल कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण के भंवर जाल में फंसती नजर आ रही हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 2012-2017 तक समाजवादी पार्टी की सरकार रही लेकिन उसके बाद से 2017 से 2026 तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार है 2027 में आरंभ में चुनाव है। दो टर्म से भी भाजपा सत्ता में है और 1989 के बाद पहला मौका है जब सरकार लौटी है।
उत्तर प्रदेश 23 करोड़ आबादी वाला भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है।403 सदस्यीय विधानसभा के अलावा 80 लोकसभा सीट सर्वाधिक है। उत्तर प्रदेश गंगा, जमुना,गंडक,तीर में बसा हराभरा प्रदेश है। भौगोलिक हिसाब से पश्चिमी उत्तर प्रदेश,मध्य उत्तर प्रदेश,पूर्वी, और अवध में बटा हुआ है। समझा जाता है कि इस प्रदेश में सर्वाधिक कृषि भूमि है।आम, गन्ना, आलू, सब्जियों का बहुत बड़ा उत्पादन होता है। इस प्रदेश की राजनीत के बारे में कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश हो कर जाता है। गेहूं, बाजरा, अरहर, मूंग, उड़द,का भारत का सबसे बड़ा उत्पादन होता है।
उत्तर प्रदेश की राजनीत हमेशा से सर्वोपरि रही है। आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू,लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंद्रशेखर, अटल बिहारी वाजपेई, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी प्रदेश से चुने जाते रहे ।इस उत्तर प्रदेश में मुस्लिम लगभग बीस फीसदी के आसपास है। आगरा, अलीगढ़, हापुड़, मेरठ, मुज्जफर नगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, लखनऊ, बरेली, सीतापुर सहित अनेक जिले मुस्लिम बाहुल्य है।
मुस्लिम तुष्टिकरण की शुरुआत सबसे पहले समाजवादी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने की जब रामजन्भूमि आंदोलन हो रहा था। उसके बाद वे मुख्यमंत्री बने तो मुस्लिमों के लिए मदरसे, कब्रिस्तान, उलेमा के लिए मस्जिदें बनाई गई वह भी शासकीय धन से, बदले में भारतीय जनता पार्टी ने हिंदुओं का धुव्रीकरण आरंभ किया। अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह से बढ़कर मुस्लिम तुष्टिकरण किया । नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद हिंदुओं ने भी कुछ ध्रुवीकरण किया। हालांकि उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 37 सीट जीती।
बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश में कुल आवादी का 19 से 23 फीसदी तक मुस्लिम है। समाजवादी पार्टी अब मुस्लिम तुष्टिकरण के भंवर जाल में फंस गई है।बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत से सबसे अधिक राजनीतिक प्रभाव पडा है समाज वादी पार्टी और अखिलेश यादव की इंडी एलायंस की संभावना बहुत ही क्षीण हो गई है।असम में भारतीय जनता पार्टी की जीत से कांग्रेस को झटका लगा है।
2016 में पहली बार असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी और 2021में दूसरी बार सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने हेमंत विश्व शर्मा।हेमंत शर्मा ने कांग्रेस के मुस्लिम तुष्टिकरण को जमकर भुनाया है और 2026 के चुनावों में 126 विधानसभा क्षेत्र में से 102 पर जीत हासिल की । उल्लेखनीय है कि असम में 38 से 40 फीसदी मुस्लिम आवादी है।यहांपर बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों का मुद्दा प्रमुख है। हेमंत विश्व शर्मा कहते हैं कि कांग्रेस शासन में असम की डेमोग्राफी बदल गई है।50 वर्ष के शासन काल में कांग्रेस ने इन घुसपैठियों को आधार, वोटर,जैसी सुविधाओं को दिलाया। जिससे वे भारत के नागरिक बन गए और पीडीएस, चिकित्सा, पढ़ाई,में भारतीय की तरह सुविधाएं मिल गई।असल असमी परेशान था । इनमें से काफी लोग अपराधी हैं।
पश्चिम बंगाल में तो मुस्लिम तुष्टिकरण आजादी के 30 वर्ष बाद तब शुरू हुआ जब सीपीएम सीपीई आरएसपी लेफ्ट पार्टियों की सरकार 1977 में बनी और घुसपेठ बंगाल में शुरु हुआ के बाद जब केंद्र में श्रीमती इंदिरा गांधी की सरकार थी और पश्चिमी पाकिस्तान की सेना ने पूर्वी पाकिस्तान में उत्पीडऩ किया।1969 से पूर्वी पाकिस्तान से मुस्लिम घुसपेठ कर बंगाल में आए । पहले लेफ्ट पार्टियों ने बाद में तृणमूल कांग्रेस ने इन घुसपैठियों का उपयोग वोट के रूप में किया।
आज की स्थिति बंगाल में लगभग एक करोड़ मुस्लिम घुसपैठिए है। भारत निर्वाचन आयोग ने एस आई आर में 90 लाख मतदाता को हटाया है।बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप घोष कहते है कि बंगाल में सीपीएम सीपीई आरएसपी लेफ्ट पार्टियों ने आधारकार्ड, वोटरकार्ड मुहैया कराए और इन घुसपैठियों को भारतीय नागरिक बना दिया। अभी हाल में हुए बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का विश्लेषण किया जाए तो ज्ञात होता है कि बहुसंख्यक हिंदुओं ने भाजपा को वोट दिया।एक तरह से यह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी,के लिए खतरे की घंटी है। विख्यात पत्रकार आशुतोष मानते हैं कि कांग्रेस, डीएमके, तुड़मूल कांग्रेस, बीजेडी, सीपीएम, सीपीई को नए सिरे से रणनीति बनाना चाहिए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने तो अपनी लाइन बड़ी करदी है।
2027 में उत्तर प्रदेश,पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,गोवा में चुनाव है अभी पंजाब में आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस,बाकी के प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

