-अपने गृह क्षेत्र में वन रक्षक की तैनाती पर डीएफओ कार्यालय कटघरे में
सुलतानपुर 17 मई (आरएनएस)। वन विभाग के तैनाती नियमों की खुली अवहेलना सामने आई है। आरोप है कि डीएफओ कार्यालय की शह पर बल्दीराय क्षेत्र की रहने वाली वन रक्षक रेखा सिंह को अपने ही ब्लॉक में तैनात कर दिया गया।
जिससे विभाग के नियमों की धज्जियां खुले उड़ रही है रेखा सिंह को अपने ही गांव के बीट का प्रभार किसने दिया विभाग के कार्यालय पर मिलीभगत के आरोप भी लगे हैं। वन विभाग की स्पष्ट नीति है कि जो कर्मचारी जिस ब्लॉक का निवासी है,उसकी तैनाती उसी ब्लॉक में नहीं की जा सकती। इसके बावजूद वन रक्षक रेखा सिंह को अपने ही गांव के बीट का प्रभार सौंपा गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह आदेश डीएफओ कार्यालय स्तर से जारी हुआ या उच्च अधिकारियों को गुमराह कर यह तैनाती कराई गई? स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना विभागीय मिलीभगत के यह संभव नहीं है।डीएफओ कार्यालय की शह पर वन विभाग के नियम और अपने ही ब्लॉक में वन रक्षक रेखा सिंह डेरा जमा क्षेत्र अवैध हरे वृक्ष की कटान करवाती है इनके ऊपर क्षेत्र में आरा मशीनो व ठेकेदारो से अवैध वसूली के भी आरोप है। क्षेत्र के ग्रामीणो ने जिलाधिकारी से तत्काल वन रक्षक रेखा सिंह को उनके गृह क्षेत्र से हटाने की मांग की है
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

