प्रयागराज 17 मई (आरएनएस) उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आज से विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई है। यह आयोजन 15 मई से 05 जून तक चलेगा।
वर्ष 2026 के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की मुख्य थीम “जलवायु परिवर्तन” निर्धारित की गई है।
इस पूरे आयोजन का संचालन महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता एवं प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज पखवाड़े का शुभारंभ अपर महाप्रबंधक यतेंद्र कुमार द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाकर किया गया। इस शपथ ग्रहण का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मियों के बीच पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता पैदा करना है।
आज आयोजित हुए इस शपथ कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शपथ ग्रहण के उपरांत, अपर महाप्रबंधक ने उपस्थित सभी जनों से अपनी दैनिक कार्यशैली में पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और इसके संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का विशेष निवेदन किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

