प्रयागराज 17 मई (आरएनएस) मऊआइमा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म करने और फिर शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहिणी (परिवर्तित नाम) की मुलाकात चिरई बाजार के राहुल सरोज से एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और बातचीत शुरू की, जिससे धीरे-धीरे प्रेम संबंध विकसित हो गए। इसके बाद दोनों की सहमति से शारीरिक संबंध भी बने। लगभग दो साल बाद जब परिजनों और गांव वालों को उनके संबंधों की जानकारी हुई, तो रोहिणी के परिजनों ने एक रात राहुल सरोज को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ और मई 2026 में उनकी शादी तय कर दी गई।
समझौते के बाद रोहिणी और राहुल के बीच बातचीत कम हो गई। अब राहुल रोहिणी से शादी करने से इनकार कर रहा है। प्रिया ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

