प्रयागराज 17 मई (आरएनएस)। सपा प्रवक्ता दान बहादुर सिंह मधुर ने कहा है कि तेल के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने जनता की जेब पर फिर डाका डाल दिया है।
हर सुबह देशवासियों को महंगाई का नया झटका मिलता है और सरकार सिर्फ विज्ञापन में विकास दिखाती है। गरीब की रसोई उजड़ रही है, किसान की लागत बढ़ रही है, नौजवान की कमाई घट रही है और सरकार मुनाफाखोरी में लगी है।
उन्होंने कहा कि ये सरकार जनता को राहत नहीं, सिर्फ टैक्स और बोझ दे रही है। देश पूछ रहा है कि क्या यही ‘अच्छे दिनÓ हैं? क्या जनता सिर्फ टैक्स देने के लिए है?
अब जनता समझ चुकी है का महंगाई भाजपा की सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है। 2027 और 2029 में जनता इस आर्थिक अत्याचार का जवाब वोट से देगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

