2 दिन से ज्यादा पढ़ रही
भीषण गर्मी पर दोबारा जारी की गाइडलाइन
प्रयागराज 17 मई (आरएनएस)। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए डीएम प्रयागराज ने एडवाइजरी जारी की है। डीएम ने लोगों से अपील की है कि कड़ी धूप और लू से बचने के लिए कम से कम घरों से बाहर निकलें। बहुत आवश्यकता पडऩे पर ही बाहर जाएं और निकलते समय सिर, कान, नाक व मुंह को कपड़े से अच्छी तरह ढक लें।
डीएम ने कहा कि शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए लिक्विड चीजों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी, ओआरएस घोल पिएं। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
ग्रामीण इलाकों में भी लोगों के बैठने के लिए टीन सेट और पीने के पानी की व्यवस्थाएं की गई है
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

