पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया शुभारंभ
प्रयागराज 17 मई (आरएनएस)। भारतीय डाक विभाग द्वारा “वन स्टेट वन जीएसटी” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का शुभारंभ उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया। वर्कशॉप का उद्देश्य नई जीएसटी प्रणाली के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित करना तथा एकीकृत कार्यप्रणाली को समझाना था। इसमें विभिन्न मंडलों के प्रवर अधीक्षक डाकघर, अधीक्षक, सीनियर पोस्टमास्टर और लेखाधिकारी शामिल हुए।
वर्कशॉप का शुभारंभ करते हुए पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि अब तक विभिन्न मंडलों में जीएसटी प्रक्रियाओं के संचालन में कार्यप्रणालीगत भिन्नताएँ देखने को मिलती थीं, किंतु यह नई व्यवस्था पूरे राज्य में एकीकृत प्रणाली के रूप में कार्य करेगी। इससे लेखांकन, टैक्स अनुपालन, इनवॉइस प्रबंधन तथा वित्तीय रिपोर्टिंग अधिक सरल एवं प्रभावी होगी। साथ ही प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि, समय की बचत, त्रुटियों में कमी तथा जवाबदेही में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित होगा। “वन स्टेट वन जीएसटी” केवल एक प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि कार्यप्रणाली में सरलता, पारदर्शिता, एकरूपता एवं दक्षता स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। बदलती आर्थिक एवं तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप विभागीय कार्यशैली में सुधार समय की आवश्यकता है, जिससे अधिक सरल, पारदर्शी एवं उत्तरदायी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। “वन स्टेट वन जीएसटी” इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस वर्कशॉप में अहमदाबाद सिटी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक चिराग मेहता, गांधीनगर मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक शिशिर कुमार, अहमदाबाद जीपीओ सीनियर पोस्टमास्टर सिराज मन्सुरी, महेसाणा मंडल के डाक अधीक्षक एस के वर्मा, साबरकांठा मंडल के डाक अधीक्षक दीपक वाढेर, पाटन मंडल के डाक अधीक्षक आर ए गोस्वामी, बनासकांठा मंडल के डाक अधीक्षक श्री हर्षद परमार, मैनेजर दर्शन तपस्वी, सीनियर लेखाधिकारी बी. शिवा कुमार, सुश्री पूजा राठौर, सहायक लेखाधिकारी रामस्वरूप मँगावा, सुभाष कुमार, ऋषभ महेता, सहायक निदेशक वारिस वहोरा, रितुल गाँधी सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

