प्रयागराज 17 मई (आरएनएस)। दो दिवसीय दौरे पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज आयेंगे।
भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने बताया कि 16 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर हेलीपैड डीपीएस स्कूल अरैल ग्राउंड में उतरेंगे। दोपहर 2:30 बजे भाजपा यमुना पार जिले के द्वारा सच्चा बाबा आश्रम अरैल आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर 3:45 पर सर्किट हाउस के सभागार में पार्टी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे तदोपरांत विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
दिनांक 17 मई को कैंटोमेंट मैरिज हॉल करियप्पा रोड नई छावनी के प्रांगण में आयोजित भाजपा प्रयागराज महानगर के जिला प्रशिक्षण वर्ग 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि रूप में शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे स्वामी भजनानंद मृत्युंजय धाम झूसी में आयोजित भाजपा गंगा पार जिले के जिला प्रशिक्षण 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और शाम 4:00 बजे सर्किट हाउस प्रयागराज आएंगे और स्थानीय योजना के अनुसार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

