देहरादून,15 मई (आरएनएस)। नत्थनपुर समन्वय समिति की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई। लोगों ने बैठक में मौजूद पार्षद रवि गुसाईं और मेहरबान सिंह भंडारी से जल्द कैमरे लगाने की मांग की है। इसके अलावा अवैध झोपडियों को हटाने, मोहकमपुर से शिव मंदिर से लेकर वैष्णो देवी मंदिर तक सड़क का सीमांकन करने की मांग की गई।इस मौके पर अध्यक्ष एमएस फरस्वाण, प्रो. दीपक भट्ट, हरि प्रसाद रतूड़ी, रामचंद्र नौटियाल, पवन डोभाल आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

